मोर्शी पुलिस की कार्रवाई: 13 गोवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
मोर्शी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर कत्लखाने ले जाए जा रहे 13 गोवंशों को बचाया और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

मोर्शी पुलिस द्वारा 13 गोवंशों को मुक्त कराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी और आरोपी।
अमरावती/मोर्शी: मोर्शी पुलिस ने एक साहसिक कार्रवाई को अंजाम देते हुए कत्लखाने ले जाए जा रहे 13 गोवंशों को जीवनदान दिया है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोर्शी थाना क्षेत्र में दबिश देकर इन मवेशियों को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मोर्शी पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक परिसर में कत्ल के इरादे से 13 गोवंशों को अवैध रूप से बांधकर रखा गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के गुन्हे प्रकटीकरण पथक ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए संबंधित घटनास्थल पर छापामारी की। रेड के दौरान पुलिस ने देखा कि 13 गोवंशीय पशुओं को बेरहमी से बांधकर कत्ल के लिए रखा गया था। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए सभी गोवंशों को तत्काल मुक्त कराया। पशुधन वैद्यकीय अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत इन सभी गोवंशों को सुरक्षित गौरक्षण भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धरदबोचा है, जिनकी पहचान मोर्शी शहर की शेम्स कॉलोनी निवासी सुफियान अहमद अजीज अहमद, अब्दुल साजिद अब्दुल राजिक और पेठपुरा निवासी शोएब अहमद शेख अयुब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 54 हजार रुपये का मुददेमाल जब्त किया है। मोर्शी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है, जिसने समय रहते 13 बेजुबान जानवरों को मौत के मुंह से बचाया।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
