सोमेश्वर शहाणे। जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बारात के दौरान और उसके बाद हुए हमले में युवक की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना दिनांक 21 मई 2026 को मोर्शी शहर में दर्ज की गई, जिसमें राजेंद्रसिंह बावरी की जान चली गई, जबकि अशोक सिंग उर्फ गोलू सिंग बावरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोर्शी शहर का बावरी परिवार विवाह समारोह में परतवाड़ा गया था। शादी की बारात में नाचते समय पुरानी रंजिश के कारण झगड़ा हो गया। इस झगड़े में वीरू सिंग जयसिंग बावरी पर हमला किया गया, जिसमें उनके सिर पर चोटें आईं। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति निर्माण होने पर परतवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और शिकायत दर्ज नहीं की गई।

विवाह समारोह संपन्न होने के बाद मोर्शी शहर के राजेंद्रसिंह किसनसिंह बावरी अपने साथी अशोक सिंग उर्फ गोलू सिंग बावरी के साथ मोटरसाइकिल से मोर्शी के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे चांदुर बाजार–मोर्शी मार्ग पर कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक सिंग बावरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि राजेंद्रसिंह बावरी को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घायल अशोक सिंग बावरी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने तात्काळ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत आगे की जांच जारी है। यह घटना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बढ़ती हिंसा और विवाह समारोह जैसे अवसरों पर हुई गंभीर वारदात के रूप में सामने आई है, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव और चिंता का माहौल है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story