✕
मोर्शी में नगरपरिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सालबर्डी मेले से पहले कार्रवाई
By Someshwar Shahane, AmravatiPublished on
महाशिवरात्रि और सालबर्डी मेले के मद्देनजर मोर्शी प्रशासन ने सिंभोरा रोड से रामजी बाबा चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।

x
मोर्शी में महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले सालबर्डी मेले से पहले यातायात सुचारू करने के लिए नगरपरिषद प्रशासन सिंभोरा रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए।
कार्रवाई का विवरण और स्थान
- मोर्शी नगरपरिषद प्रशासन द्वारा मोर्शी शहर मे अतिक्रमण हटाव मोहीम सुरू कर दी गई है.
- सिंभोरा रोड से रामजी बाबा चौक तक यह कारवाई की जा रही है.
- कुछ दिन पहले राज्य महामार्ग विभाग ने भी अतिक्रमण हटाव कारवाई को अंजाम देकर महामार्ग के आजूबाजू रहने वाले दुकानो को हटा दिया गया था.
यातायात और महामार्ग प्रशासन की भूमिका
"बढती हुई यातायात को देखकर महामार्ग प्रशासन ने अतिक्रमण हटाव मोहीम सुरू करके रास्ते के आजूबाजू रहने वाली दुकान हटा लिये गये थे." अभी नगरपरिषद प्रशासन की ओरसे अतिक्रमण हटाव मोहीम सुरू कर दी गई है.
महाशिवरात्री और सालबर्डी मेले का आयोजन
- आनेवाले 12 तारीख को आनेवाले महाशिवरात्री के आयोजन पर मोर्शी तहसील मे आने वाले सालबर्डी का बहुत बडा मेला लगने वाला है.
- इस मेले मे लाखो की संख्या मे भक्त गण मोर्शी शहर से होकर सालबर्डी मेले मे पहुचते है.
कार्रवाई का प्रभाव और चिंताएं
नगरपरिषद प्रशासन एका एक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुरू करणे से आने वाले भक्तगण को असुविधा का सामना संभव है. प्रशासन के इस कारवाई से रास्ते पर दुकाने लगाकर रोजी रोटी करने वाले दुकानदारो पर भी बेरोजगारी का गहरा संकट मंडळा रहा है.

Next Story
Related News
X
