मोर्शी-चांदुर बाजार मार्ग पर संत्रा मंडी में आग, हजारों का नुकसान
मोर्शी में बिलाल अहमद की संत्रा मंडी में अचानक आग लगने से 250 कॅरेट और तनस जलकर खाक हो गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोर्शी-चांदुर बाजार मार्ग पर स्थित संत्रा मंडी में लगी आग के बाद जले हुए कॅरेट और तनस का निरीक्षण करते पुलिस दल और स्थानीय नागरिक।
मोर्शी से चांदुर बाजार स्थित संत्रा मंडी को अचानक आग लगने से मंडी में रखे हुए दो सौ पचास कॅरेट और तनस जलकर खाक होने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। यह घटना मोर्शी से चांदुर बाजार मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के नजीक घटित हुई, जहाँ बिलाल अहमद राईस अहमद नामक संत्रा व्यावसायिक की मंडी थी।
भीषण आग और तबाही का मंजर
परिसर में बढ़ती गर्मी से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लगी हुई आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। इस भयावह स्थिति के कारण मंडी में रखे कॅरेट और तनास पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस घटना में मंडी मालक का करीबन 70 हजार रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जीवित हानी नहीं हुई है।
पुलिस बल द्वारा घटना की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले अपने दल बल सहित घटनास्थल पर पहुँच गए। मोर्शी पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
