महाराष्ट्र में निर्माणाधीन महामार्गों पर अधूरे कार्य और यातायात व्यवस्था की अनदेखी अब गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाने लगी है। राज्यभर में महामार्ग निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर तेजी से काम में जुटे हैं, लेकिन कई स्थानों पर यातायात के लिए वैकल्पिक डायवर्जन नहीं बनाए जाने से आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है।

इसी क्रम में सावन इन्फ्रा द्वारा ऊदखेड से खोपडा होते हुए बनाए जा रहे निर्माणाधीन मार्ग पर ड्रायव्हर लगाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। मार्ग पर उचित डायवर्जन व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की संभावना लगातार बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों ने भी आंख और कान बंद कर रखे हैं।

हर साल खराब सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों पर होने वाले हादसों में सैकड़ों लोगों की जानमाल की हानि होने के बावजूद प्रशासन की कार्यप्रणाली सुस्त बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि यातायात मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी नियोजन और सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है, लेकिन इस दिशा में लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।

निर्माणाधीन रोड के आसपास बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई भी किए जाने की बात सामने आई है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षित डायवर्जन, यातायात नियंत्रण और आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लागू किए जाएं, ताकि संभावित बड़े हादसों को रोका जा सके।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story