महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महानिर्मिति) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन के तहत Ǜी. अभय हरणे ने प्रभागगड मुख्यालय में निदेशक (संचालन) का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महानिर्मिति के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक Ǜी. राधाकृष्णन बी. (आईएएस) ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस नियुक्ति से पूर्व Ǜी हरणे महानिर्मिति में निदेशक (प्रकल्प) के रूप में कार्यरत थे तथा उन्होंने निदेशक (ईंधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है। ऊर्जा क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक के व्यापक अनुभव के साथ उन्होंने 210 मेगावाट से 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल इकाइयों के संचालन, रखरखाव, मरम्मत एवं स्थापना में गहन विशेषज्ञता अर्जित की है।

महानिर्मिति की स्थापित क्षमता विस्तार तथा नवीकरणीय ऊर्जा पहलों को गति देने में Ǜी हरणे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ‘विकसित महाराष्ट्र 2047’ के अनुरूप महानिर्मिति के रोडमैप के निर्माण में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने सौर, पंप्ड स्टोरेज जलविद्युत परियोजनाओं, एसएमआर (स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर) परमाणु परियोजनाओं तथा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) एवं ग्रीन हाइड्रोजन जैसी उन्नत तकनीकों को शामिल करते हुए विविध एवं सतत ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई है।

इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ स्थित महानिर्मिति की गरे पालमा-II कोयला खदान को चालू करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एनटीपीसी के साथ सिन्नर-नासिक परियोजना के अधिग्रहण तथा विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के साथ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं हेतु समझौता ज्ञापनों (MoUs) को आगे बढ़ाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है। संचालन कार्यक्षमता में वृद्धि, ईंधन प्रबंधन में सुधार तथा उत्पादन लागत में कमी लाने में उनके योगदान उल्लेखनीय रहे हैं।

Ǜी. हरणे ने इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री तथा एमबीए की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें वर्ष 2013 में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।

नए पद का कार्यभार संभालते हुए Ǜी हरणे ने कहा कि वे अपने अनुभव और प्रतिबद्धता के बल पर महानिर्मिति के विद्युत उत्पादन केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा विश्वसनीय ऊर्जा उत्पादन की दिशा में तीव्र प्रगति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग, संचालन कार्यक्षमता में वृद्धि तथा शाश्वत ऊर्जा पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य के लिए निरंतर, किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह नियुक्ति महानिर्मिति के ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य के विस्तार और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story