मोर्शी तहसील में तेंदुए का आतंक, खेत में काम कर रहे किसान की जान गई
मोर्शी के भांबोरा शिवार में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसान चरणदास ईखे पर हमला कर जान ले ली, पूरे परिसर में दहशत फैल गई।

तस्वीर में भांबोरा गांव के खेत में तेंदुए के हमले में मृत पड़े किसान का शव और जांच पड़ताल करती टीम दिखाई दे रही है।
मोर्शी तहसील के भांबोरा गांव के शेत शिवार में तेंदुए के हमले में किसान चरणदास ईखे की जान चली गई। घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत का माहौल है। वन विभाग तथा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, भांबोरा गांव निवासी किसान चरणदास ईखे भांबोरा शिवार स्थित अपने खेत में करीब ग्यारह बजे काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे किसान की जान चली गई।
वन विभाग के तज्ञ अधिकारी योग्य द्वारा बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी परिसर में तेंदुए द्वारा किसान की जान लेने की घटना हुई थी। इसके बाद अब अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत और बढ़ गई है।
लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए परिसर के किसान खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। किसानों के दिल में बैठा डर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। किसान लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए वन विभाग से मोहीम चलाकर तेंदुए को जल्द से जल्द बंद करने की मांग कर रहे हैं।
घटना के बाद वन विभाग तथा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। लगातार सामने आ रहे तेंदुए के हमलों से भांबोरा शिवार में किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
