अमरावती। महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी और ई-केवाईसी के नाम पर बंद किए गए लाभ दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर मोर्शी तहसील की हजारों महिलाओं ने तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकाला। क्रांतिकारी शेतकरी संघटना के नेतृत्व में निकाले गए इस मोर्चे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

मोर्चे के बाद तहसीलदार सागर ढवळे के माध्यम से महिला एवं बालकल्याण मंत्री आदिती तटकरे को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें लाडकी बहिण योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को दिए जाने वाले मासिक मानधन में बढ़ोतरी कर 2100 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।

ज्ञापन में ई-केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर जिन महिलाओं का योजना का लाभ बंद कर दिया गया है, उनका लाभ दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी करने के लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई, ताकि योजना से वंचित हुई महिलाएं दोबारा इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

इस मोर्चे में क्रांतिकारी शेतकरी संघटना के विदर्भ संपर्कप्रमुख अमित आढाव, गजानन अहमदाबादकर, अमरावती शहर प्रमुख नंदकिशोर शेरे, जिल्हाध्यक्ष कुंदन काळे, संजय आपका, महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष सृष्टी दौड, उपजिल्हाध्यक्ष पिंटू बुरंगे, चांदुर रेल्वे तालुकाध्यक्ष दिनेश आमले, प्रवीण तायडे, प्रशांत राऊत, शंतनू चिखले, वसंत जांभळे, चंद्रकला बावनकर, मंगेश बुरंगे, आकाश चिखले, सुरज चिखले, अनिकेत चिखले, पिंटू चोपडे, प्रफुल उमरकर तथा राहुल बुरंगे और अर्चना गायकी मौजूद रहे।

इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाएं भी मोर्चे में शामिल हुईं। महिलाओं ने मानधन बढ़ाने, ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाने और बंद किए गए लाभ फिर से शुरू करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story