कोरपना प्रतिनिधि: कोरपना तालुका के घुटरा ग्रामपंचायत क्षेत्र में पोट चुनाव 2026 की पृष्ठभूमि में मतदाता सूची से जुड़ा एक गंभीर और संदिग्ध मामला सामने आया है, जिससे 14 मतदाताओं के मतदान अधिकारों पर खतरा मंडराने लगा है। इस प्रकरण को लेकर संबंधित नागरिकों ने तहसील कार्यालय (निर्वाचन विभाग) कोरपना में लिखित शिकायत दर्ज कर तत्काल जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं में सरपंच श्री किशोर सोमाजी बेडे, ग्रामपंचायत सदस्य श्री अनिल रामचंद्र डोंगे तथा पूर्व सदस्य एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्री जगदीश नरसू तेलंगिरे शामिल हैं। ये सभी निवासी रा.पो. घुटरा, ता. कोरपना, जिला चंद्रपुर के हैं। शिकायत के अनुसार, ग्रामपंचायत घुटरा पोट चुनाव 2026 के तहत वार्ड क्रमांक 02 में कुछ मतदाताओं के नामों के आगे क्रमांक सहित पेन से खुणाएँ की गई हैं।

बताया गया है कि संबंधित 14 मतदाताओं के नाम आधिकारिक सूची में दर्ज होने के बावजूद उन्हें सूची से बाहर करने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि ये सभी मतदाता संबंधित वार्ड में निवास करते हैं, फिर भी उनके नामों पर खुणाएँ किया जाना गंभीर संदेह उत्पन्न करता है। इस पूरे प्रकरण में कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर हस्तक्षेप किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायत में संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों और व्यक्तियों की गहन जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही, 28 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित पोट चुनाव को देखते हुए तत्काल मतदाता सूची में सुधार कर इन 14 मतदाताओं के नाम यथावत रखते हुए उनके मतदान अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की गई है। यह मामला चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

Manoj Gore (Chandrapur)

Manoj Gore (Chandrapur)

नाम: मनोज रामकृष्ण गोरे

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: चंद्रपुर जिला (महाराष्ट्र)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन

परिचय

मनोज रामकृष्ण गोरे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से चंद्रपुर जिले के प्रशासनिक विभागों की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं, जनसुनवाई, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

मनोज रामकृष्ण गोरे को मीडिया क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्टिंग और समाचार संकलन का 5 वर्ष का अनुभव है। वह पिछले पांच सालों से चंद्रपुर जिले के स्थानीय और प्रशासनिक मुद्दों को नियमित रूप से रिपोर्ट कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story