जालना जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परतूर पुलिस ने सातोना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक तेघबीरसिंह संधु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक सुदाम भागवत के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक जंजाळ, पुलिस हेड कांस्टेबल अशोक गाढवे, पुलिस कांस्टेबल हाडे और गायकवाड ने की।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सातोना बीट के जमादार अशोक गाढवे और उनकी टीम ने शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे सातोना गांव के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से संदिग्ध रूप से आ रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मौजूद सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली से 'देशी दारू भिंगरी संत्रा' ब्रांड की 48 बोतलों के छह बॉक्स बरामद किए गए।

पुलिस ने शुभम उद्धवराव कदम (उम्र 27 वर्ष, निवासी देवळगाव, तहसील सेलू, जिला परभणी) को हिरासत में लिया। उसके पास से करीब 21 हजार रुपये मूल्य का शराब का जखीरा तथा 65 हजार रुपये कीमत की होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल (एमएच-22-बीबी-0328) जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 86 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी कानून की धारा 65(अ)(ई) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस हेड कांस्टेबल अशोक गाढवे कर रहे हैं।

जिला पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई और अधिक तेज़ी से जारी रखी जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story