महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की राह देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की तलाठी भर्ती 2025 प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1700 रिक्त पदों को भरा जाएगा। हालांकि, अभी तक ऑनलाइन आवेदन की विशिष्ट तिथि जारी नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि अधिसूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

महाराष्ट्र के महसूल विभाग ने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और अधिकारियों के अनुसार, डिसंबर 2025 तक तक संबंधित जानकारी और आवेदन तिथि घोषित होने की उम्मीद है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सबसे पहले महाराष्ट्र महसूल विभाग की अधिकृत वेबसाइटों mahabhumi.gov.in और mahasarkar.gov.in पर जाकर 'भरती' या 'करियर' अनुभाग में 'तलाठी भर्ती 2025' की लिंक खोजनी होगी। इसके बाद नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण कर, आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सही-सही भरनी होगी। आवेदन के साथ-साथ आवश्यक कागजात जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र एवं अन्य दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन की प्रिंटआउट संभाल कर रखनी चाहिए।

भर्ती में पात्रता के लिए किसी मान्यता प्राप्त शाखा की स्नातक डिग्री और MS-CIT या समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लेखी परीक्षा और कागजात सत्यापन शामिल होगा। अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नवीनतम जानकारी और आवेदन तिथि के लिए नियमित रूप से अधिकृत पोर्टल की जाँच करते रहें।

इस भर्ती के सफल आयोजन से न केवल हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे, बल्कि महाराष्ट्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तलाठी पदों के माध्यम से प्रशासनिक सुगमता और जमीन से जुड़े मामलों में दक्षता भी बढ़ेगी।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story