हिंगणघाट से महागांव बस सेवा शुरू, समीर कुणावार का माना आभार
बस सेवा से कांढळी, उमरी और कुर्ला परिसर के छात्रों व ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी तथा नागपुर, वर्धा से सीधा संपर्क जुड़ेगा।

समुद्रपुर में हिंगणघाट-महागांव बस के सामने खड़े ग्रामीण और चालक-वाहक दल।
समुद्रपुर। हिंगणघाट से महागांव (जुने) तक कांढळी और रामनगर मार्गे दो समय बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने बस का पूजन कर चालक एवं वाहक का स्वागत किया। बस सेवा शुरू होने पर परिसर के नागरिकों ने आमदार समीर कुणावार के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंगणघाट से महागांव बस सेवा शुरू करने के लिए नागरिकों ने आमदार समीर कुणावार से विनती की थी। नागरिकों की मांग के अनुरूप आमदार कुणावार के प्रयासों से हिंगणघाट से सुबह 8.00 बजे और शाम 5.45 बजे बस रवाना होगी, जबकि महागांव से सुबह 10.00 बजे और शाम 6.30 बजे बस रवाना होगी।
कांढळी सर्कल तथा महागांव, उमरी और कुर्ला परिसर के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की मांग को मानते हुए लगातार पाठपुरावा कर पहली बार उमरी और महागांव के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इससे कांढळी सर्कल के नागरिकों को सुविधा मिलेगी और नागपुर, वर्धा तथा हिंगणघाट तक भी सीधे पहुंचा जा सकेगा। भविष्य में यह सेवा सीधे बेला तक भी जाने की बात कही गई है।
इसी तरह वर्धा से कांढळी, वायंगांव, गोंड, धामणगांव और गिरड मार्गे बस सेवा भी शुरू करने की मांग की गई है। यह मांग भी कुछ दिनों में पूर्ण होने की बात कही गई। इसके अलावा हिंगणघाट से हळदगांव सेवा मार्गे तांभारी, चाकुर, कानकाटी और कांढळी के लिए सड़कों की मांग की गई है तथा इन्हीं मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई है।
बस सेवा शुरू होने पर नागरिकों ने कार्यसम्राट आमदार श्री समीरभाऊ कुणावार का आभार माना। साथ ही कांढळी सर्कल के लोगों के विकास के लिए दिए गए शब्दों को उनके माध्यम से पूरा किए जाने की आशा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में माजी उपसभापति तथा माजी जि.प. सदस्य कांढळी सर्कल योगेशजी फुसे, रामनगर की सरपंच सौ. लता शंकर धोटे, उपसरपंच विकास भोयर, उमरी, कुर्ला सरपंच सौ. प्रियंका गिरीश धोटे, तुकारामजी बारई, देउजी लाटणंकर, अशोकजी खडसे, नरेश आखूड, अरुण पिसे, नरेंद्र श्रिरसागर, अशोक जिकार, संदीप वाघमारे, गणेश वान्दिले, अमोल खोडे, सुनील जिकार, सुधीर नागपुरे, सौ. सविता जिकार, मुन्ना शेख सहित असंख्य गांवकरी मंडळी उपस्थित रही।
हिंगणघाट से महागांव तक शुरू हुई इस बस सेवा से कांढळी सर्कल के नागरिकों, विद्यार्थियों तथा महागांव, उमरी और कुर्ला क्षेत्र के ग्रामीणों को परिवहन सुविधा उपलब्ध हुई है। क्षेत्र के नागरिकों ने इसे अपनी मांग की पूर्ति बताते हुए आमदार समीर कुणावार का आभार व्यक्त किया और अन्य प्रस्तावित मार्गों पर भी बस सेवा शुरू होने की अपेक्षा जताई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
