आज की GEN Z पिढी ऊर्जा, विचार और बदलाव घडवण्याची ताकद असलेली पिढी आहे। समाज, देश और राजनीति के लिए काम करने की इच्छा निश्चित रूप से अच्छी है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में उतरने से पहले अपने घर की जिम्मेदारी समझना और उसे निभाना भी उतना ही जरूरी है। इसी संदेश के साथ महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य युवासेना हर्षल शिंदे ने GEN Z से पहले परिवार के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की है।

हर्षल शिंदे का कहना है कि किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बनने से पहले अपने घर के कर्ता-धर्ता बनना चाहिए। जिन माता-पिता ने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत की और जिस परिवार ने उनके सपनों के लिए त्याग किया, उस परिवार के सुख-दुख में पहले मजबूती से खड़ा होना ही सार्वजनिक जीवन की सही शुरुआत है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर घर संभालना नहीं आता, तो समाज कैसे संभालेंगे? यदि माता-पिता की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर सकते, तो जनता की जिम्मेदारी कैसे स्वीकार करेंगे? संदेश में GEN Z को यह समझाने की कोशिश की गई है कि सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय होने से पहले पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना जरूरी है।

राजनीति केवल पोस्टर, बैनर, नारे या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। राजनीति का अर्थ जिम्मेदारी, त्याग, संयम, लोकसेवा और अपने लोगों के लिए खड़े रहने की प्रवृत्ति है। इसलिए सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने से पहले परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना महत्वपूर्ण बताया गया है।

संदेश में कहा गया है, “पहले घर के लिए जिम्मेदार बनें, फिर समाज के लिए आगे आएं; क्योंकि जो अपने घरवालों का विश्वास जीतता है, वही समाज का विश्वास भी जीत सकता है।” GEN Z के लिए दिया गया यह संदेश राजनीतिक सक्रियता के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने पर केंद्रित है।

Manoj Gore (Chandrapur)

Manoj Gore (Chandrapur)

नाम: मनोज रामकृष्ण गोरे

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: चंद्रपुर जिला (महाराष्ट्र)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन

परिचय

मनोज रामकृष्ण गोरे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से चंद्रपुर जिले के प्रशासनिक विभागों की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं, जनसुनवाई, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

मनोज रामकृष्ण गोरे को मीडिया क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्टिंग और समाचार संकलन का 5 वर्ष का अनुभव है। वह पिछले पांच सालों से चंद्रपुर जिले के स्थानीय और प्रशासनिक मुद्दों को नियमित रूप से रिपोर्ट कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story