महाराष्ट्र के तीन प्रमुख नगर निगमों के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबर आई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी, ठाणे और नवी मुंबई के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। मुंबई नगर निगम (BMC) और बेस्ट कर्मचारियों को 31,000 रुपये, ठाणे कर्मचारियों को 24,500 रुपये और नवी मुंबई कर्मचारियों को 34,500 रुपये का बोनस मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह राशि तुरंत कर्मचारियों के खाते में भेजी जाए।

बीएमसी के कर्मचारियों को मिलने वाला यह बोनस पिछले साल मिलने वाले 28,000 रुपये से थोड़ा अधिक है। वर्ष 2023 में बीएमसी कर्मचारियों को 25,000 रुपये बोनस दिया गया था। इस बार की राशि में कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके योगदान और मेहनत का ध्यान रखते हुए वृद्धि की गई है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर यह भुगतान जल्दी से जल्दी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि कर्मचारी अपनी दिवाली खुशी से मना सकें।

बीएमसी ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को अपने स्टाफ के लिए 31,000 रुपये का Ex-gratia भुगतान भी घोषित किया। इस राशि का लाभ सभी पात्र बीएमसी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसमें शिक्षण सहायक और शिक्षा सेवा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। बीएमसी ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के स्टाफ को भी यही लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, कम्युनिटी हेल्थ वॉलंटियर्स (CHV) को ‘भाई दूज’ के अवसर पर 14,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि किंडरगार्टन के शिक्षकों और सहायकों को 5,000 रुपये का गिफ्ट मिलेगा। बीएमसी ने अपने बयान में यह भी बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सभी बीएमसी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस बोनस के ऐलान से नगर निगमों के कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story