समुद्रपुर में अनोखा गणपति विसर्जन, डीजे-बाजा छोड़ बैलगाड़ी से निकली मिरवणूक
समुद्रपुर के गिरड पुलिस थाने में स्थापित गणपति बप्पा को डीजे-बाजा के बिना बैलगाड़ी से विदाई दी गई। भजनी मंडली के जयघोष ने मिरवणूक को खास बनाया।

तस्वीर में बैलगाड़ी पर गणपति विसर्जन के लिए जाते पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।
गिरड स्थित पुलिस थाने में स्थापित गणपति बप्पा को शनिवार (26) को अनोखे तरीके से विदाई दी गई। डीजे, बैंड-बाजा और ध्वनिवर्धक से दूरी बनाते हुए भजनी मंडली के जयघोष के बीच बैलगाड़ी के रथ से बप्पा की विसर्जन मिरवणूक निकाली गई।
गांव के मुख्य मार्ग से निकली इस मिरवणूक ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक तरीके से निकाली गई इस मिरवणूक में किसी तरह के ध्वनि और प्रदूषण का त्रास न हो, इसका ध्यान रखा गया। गणेश विसर्जन के माध्यम से पुलिस विभाग की ओर से सादगी और पर्यावरणपूरकता का संदेश दिया गया।
मिरवणूक में थानेदार विकास गायकवाड, पुलिस उपनिरीक्षक गोमेद पाटील सहित पुलिस कर्मचारियों ने सहभाग लिया। पुलिस थाने की ओर से किए गए इस उपक्रम की ग्रामीणों ने सराहना की। सादगी, पर्यावरणपूरकता और भक्तिमय वातावरण के कारण यह गणपति विसर्जन मिरवणूक विशेष रही।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
