समुद्रपुर: गणेश उत्सव के मद्देनजर गिरड में रविवार शाम पुलिस ने रूटमार्च निकालकर नागरिकों से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। जिला पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और सुशिलकूमार नायक के मार्गदर्शन में शाम 5 बजे गिरड पुलिस थाने के प्रभारी विकास गायकवाड के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्ग से रूटमार्च निकाला गया।

गिरड गांव के मुख्य मार्ग से निकले इस रूटमार्च ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान ठाणेदार विकास गायकवाड ने गिरड पुलिस थाना क्षेत्र के गांवों के नागरिकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए आपसी सौहार्द के साथ गणेश उत्सव मनाने का आह्वान किया।

रूटमार्च में पुलिस उपनिरीक्षक गोमेद पाटील के साथ पुलिस कर्मचारी संदिप गावंडे, तुषार इंगळे, गणेश इंगळे, मनोज पांचोरे, प्रिती मोहर्ल, परमेश्वर झामरे, राकेश इतवारे, राहुल गेडाम, दुर्गा सिडाम, उमेश ठोंबरे और धम्मा नगराळे सहित पुलिस कर्मचारी तथा गृहरक्षक दल के जवान शामिल हुए। गणेश उत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था अबाधित रखने के उद्देश्य से पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story