गढ़चांदूर नगर परिषद की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘श्रीगणेशा आरोग्याचा’ स्वास्थ्य शिविर में 88 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। 18 सितंबर 2026 को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कामगारों ने स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ भी लिया।

ग्रामीण अस्पताल, गड़चांदूर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गड़चांदूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों सहित कुल 88 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में मुख्य रूप से रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और रक्त शर्करा (शुगर/मधुमेह) की जांच की गई। जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सा सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 88 अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कामगारों के 5 लाख रुपए के मुफ्त बीमा वाले आयुष्मान कार्ड भी निकाले गए।

इस अवसर पर ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की प्रमुख उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में चिकित्सकीय दल ने शिविर में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सा सलाह दी।

शिविर का आयोजन नगराध्यक्ष नीलेश ताजने, उपनगराध्यक्ष संजय मेंढी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सभापति तुषार भावणे तथा नगर परिषद के मुख्याधिकारी आशीष चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम को नगर परिषद के सभी सभापति, नगरसेवक, नगरसेविका, स्वीकृत सदस्य तथा अधिकारी-कर्मचारियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। स्वास्थ्य जांच और आयुष्मान कार्ड की सुविधा के साथ आयोजित इस शिविर ने नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं एक ही अवसर पर उपलब्ध कराईं।

Manoj Gore (Chandrapur)

Manoj Gore (Chandrapur)

नाम: मनोज रामकृष्ण गोरे

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: चंद्रपुर जिला (महाराष्ट्र)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन

परिचय

मनोज रामकृष्ण गोरे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से चंद्रपुर जिले के प्रशासनिक विभागों की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं, जनसुनवाई, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

मनोज रामकृष्ण गोरे को मीडिया क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्टिंग और समाचार संकलन का 5 वर्ष का अनुभव है। वह पिछले पांच सालों से चंद्रपुर जिले के स्थानीय और प्रशासनिक मुद्दों को नियमित रूप से रिपोर्ट कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story