शिरपूर। शिरपूर पीपल्स बैंक के पूर्व संचालक स्व. नंदु उखा ठाकरे द्वारा स्थापित धनगर समाज कर्मचारी मंच की ओर से रविवार, 30 अगस्त 2026 को शिरपूर तालुका के धनगर समाज के मेधावी विद्यार्थियों का गुणगौरव समारोह एवं होनहार विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम अहिल्या लॉन्स, शिरपूर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 12वीं में 75 प्रतिशत और 10वीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ JEE और NEET परीक्षाओं में पात्र विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धनगर समाज महासंघ के सरचिटणीस सुनील वाघ ने की, जबकि उद्घाटन महादेवभाई धनगर के हाथों हुआ। कार्यक्रम का प्रास्ताविक देविदास निळे ने किया। इस अवसर पर समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ज्ञानेश्वर हडप, पंडित न्हाळदे, श्रीकृष्ण चौधरी तथा सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बन्सीलाल न्हाळदे का सम्मान किया गया।

पदोन्नति प्राप्त कर्मचारी आर.सी. पटेल प्राथमिक शाला असली के मुख्याध्यापक भुषण पेंढारकर, केंद्र प्रमुख सुरज गावंडे, लिंबाजी प्रताळे, सुभाष भलकार, संतोष न्हाळदे, संदेश हजारे, उषा मनोरे, कपिल धनगर, सुषमा निळे, दिपक मनोरे, प्रेरणा नंदाळे का भी सत्कार किया गया। समारोह में कुल 95 गुणवंत विद्यार्थियों का गुणगौरव किया गया, जबकि 35 होतकरू विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील भाऊ वाघ और अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता, प्रकल्प विभाग योगेश सोनवणे ने अपने मनोगत के माध्यम से धनगर समाज कर्मचारी मंच के कार्यों की सराहना की। कर्मचारी मंच के अध्यक्ष रामचंद्र ठाकरे ने मंच की ओर से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेता उखा बंडु ठाकरे, सुतगिरणी के संचालक सुदाम नथ्थु भलकार, गो.पी. लांडगे, राजाराम तेले, जिजाबराव तेले, भिका तेले, रमण तेले, पंडित धनगर, ऐचाळे अहिल्यादेवी होळकर उत्सव समिति प्रमुख योगेश बागले, सी.जी. तेले, छोटू कंखरे, निंबा धनगर, दशरथ धनगर, पिंप्री के पूर्व सरपंच संजय धनगर, मुकेश बिलाडे, कुरखळी की सरपंच सुचित्रा धनगर, भावेर के पूर्व सरपंच हिम्मत धनगर, घोडिसगांव के उपसरपंच पितांबर धनगर, मनोज धनगर, सुनील भलकार, यशवंत धनगर, चिंतामण लांडगे, वाल्मिकी आढगाळे, बिपिन तेले और गणपत धनगर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन जगदिश धनगर और गांगेश्वर धनगर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धनगर समाज कर्मचारी मंच के अध्यक्ष रामचंद्र उखा ठाकरे, रतिलाल पाकळे, मुकुंदा पाकळे, दिलिप पाकळे, अरुण सोनवणे, प्रा. उदय भलकार, रामचंद्र भलकार, किशोर ठाकरे, गोपाल ठाकरे, सुरेश आढगाळे, संदिप झटकर, महेश धनगर, ब्रिजलाल धनगर, नंदलाल भामरे, प्रा. सतिष निळे, भास्कर धनगर, प्रेम राज हिवराळे, समाधान धनगर, विशाल भलकार, निलेश आढावे, मुकेश आढावे, संतोष आढगाळे, भरत आढावे, गणेश अहिरे, रवी धनगर, योगेश ठाकरे और नकुल ठाकरे ने प्रयास किए।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story