चंद्रपुर के गोपालपुर गांव में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए माणिकगढ़ सीमेंट वर्क्स ने अपने सीएसआर उपक्रम के अंतर्गत मासिकधर्म स्वच्छता जनजागृति और सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में मासिकधर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सहभागी हुईं।

कार्यक्रम का संचालन माणिकगढ़ सीमेंट वर्क्स की सीएसआर फील्ड समन्वयक सोनाली ठाकरे ने किया। इस अवसर पर गोपालपुर की आशा कार्यकर्ता पूर्निमा जाधव ने आभार व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों की सहभागिता को सराहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिकधर्म स्वच्छता का महत्व, स्त्रीरोगों की रोकथाम और किशोरावस्था से जुड़ी शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी उजास परियोजना, चंद्रपुर की ऋतु पानपट्टे ने विस्तार से दी। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण और वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त हुई।

माणिकगढ़ कंपनी की अधिकारी नंदिनी कुमारी ने भी स्वास्थ्य संवर्धन, स्वच्छता की आदतें और नियमित जांच की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए गए, जिससे उन्हें स्वच्छता के संसाधनों तक सरल पहुंच सुनिश्चित हो सकी।

ग्रामीण महिलाओं में मासिकधर्म से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में माणिकगढ़ सीमेंट वर्क्स का यह प्रयास गांववासियों ने सराहा। यह पहल स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य सुधार और स्वच्छता संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story