लखनऊ से ब्रह्मोस की लॉन्चिंग; योगी और मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
लखनऊ में शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक मौके पर मौजूद रहेंगे।

18 अक्टूबर शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत रक्षा उत्पादन क्षेत्र में नया इतिहास रचने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ करेंगे। यह दिन न सिर्फ उत्तर प्रदेश के रक्षा उद्योग के लिए खास है, बल्कि भारत की रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भर बनने की कोशिशों को भी मजबूती देगा।
लखनऊ के सरोजिनी नगर में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट ने पहली बार मिसाइलों का बैच पूरी तरह तैयार कर लिया है। यह यूनिट 11 मई 2025 को शुरू हुई थी और अब मिसाइलों के असेंबली, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग की पूरी प्रक्रिया देश में ही पूरी हो रही है। इस सफलता के साथ भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति अब और मजबूत होगी।
शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बूस्टर भवन का उद्घाटन, डॉकिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन, एयरफ्रेम और एवियोनिक्स भवन में प्रेजेंटेशन, प्री डिस्पैच इंस्पेक्शन (PDI) और ब्रह्मोस सिम्युलेटर का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, स्टोरेज ट्रॉली, मोबाइल ऑटोनमस लॉन्चर और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
ब्राह्मोस यूनिट से मिसाइल उत्पादन से न सिर्फ उत्तर प्रदेश को निरंतर GST आय मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। डीजी ब्रह्मोस डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी मुख्यमंत्री को इस मौके पर GST बिल और एक चेक भी सौंपेंगे। यह परियोजना प्रदेश के लिए तकनीकी नवाचार और निवेश का भी बड़ा अवसर साबित होगी।
लखनऊ यूनिट ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ योजना का हिस्सा है। यह न सिर्फ भारतीय सेना की जरूरतें पूरी करेगी, बल्कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भी मिसाइलों का निर्यात संभव बनाएगी। उत्तर प्रदेश अब देश के अगली पीढ़ी के एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा चुका है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
