आईसीसी विमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान इस बार भी स्टार विकेटकीपर-बैटर और मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हेली को सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। उसका पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से इंदौर में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही ऑस्ट्रेलिया :

पिछले संस्करण यानी विमेंस ODI वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। अब एक बार फिर से टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अब तक कुल 7 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है और 2025 में वह अपने 8वें खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी।

भारत की कंडीशंस में चुनौती :

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर शॉन फेगलर ने कहा कि भारत में खेलना आसान नहीं होगा, लेकिन उनकी टीम पूरी तरह तैयार है। उन्होंने माना कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेलने से कई खिलाड़ियों को भारत की परिस्थितियों को समझने का अनुभव मिला है। यही अनुभव वर्ल्ड कप में उनके काम आ सकता है।

2022 चैंपियन टीम से 10 खिलाड़ी शामिल :

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार अपनी टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाया है। 2022 में खिताब जीतने वाली टीम के 10 खिलाड़ी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं। इनमें एलिसा हेली, बेथ मूनी और एलिस पेरी जैसे स्टार प्लेयर्स शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड :

• एलिसा हेली (कप्तान)

• डार्सी ब्राउन

• ऐश गार्डनर

• किम गर्थ

• ग्रेस हैरिस

• अलाना किंग

• सोफी मोलिनक्स

• बेथ मूनी

• एलिस पेरी

• फीबी लिचफील्ड

• ताहलिया मैक्ग्रा

• जॉर्जिया वोल

• जॉर्जिया वारहैम

• मेगन शट्ट

• एनाबेल सदरलैंड

ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल :

• 1 अक्टूबर – बनाम न्यूजीलैंड (इंदौर)

• 4 अक्टूबर – बनाम श्रीलंका (कोलंबो)

• 8 अक्टूबर – बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)

• 12 अक्टूबर – बनाम भारत (विशाखापट्नम)

• 16 अक्टूबर – बनाम बांग्लादेश (विशाखापट्नम)

• 22 अक्टूबर – बनाम इंग्लैंड (इंदौर)

• 25 अक्टूबर – बनाम साउथ अफ्रीका (इंदौर)

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story