अमरावती जिले के वरुड तहसील क्षेत्र में वाहन चोरों का हौदौस देखने को मिल रहा है, जिससे वाहन मालिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है। यहाँ अज्ञात चोरों द्वारा टाटा एस और पिकअप जैसे मालवाहू वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बेनोडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चोरी की वारदातें

ताजा घटनाक्रम में बेनोडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले हातुर्णा रहिवाशी निखिल पांडव इनकी मालवाहू पिकअप अज्ञात चोरों ने घर के सामने से चुराई। इसी प्रकार दो दिन पहले वरुड तहसील में आने वाले काटी गांव से रमेश केशवराव शेळके नामक व्यक्ति का टाटा एस मालवाहू वाहन अज्ञात चोरों ने चुराया। वाहन चोरी की घटना में बढ़ोत्तरी होने के कारण परिसर में डर का माहौल पैदा हो गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा जांच और कार्रवाई

वाहन मालिक रमेश केशवराव शेळके इन्होंने बेनोडा पुलिस स्टेशन में घटना की तक्रार देखील कर दी है। वाहन चोरी की दोनों घटना की शिकायत बेनोडा पुलिस स्टेशन में दाखिल कर दी गई है। दाखिल शिकायत के अनुसार बेनोडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के ऊपर गुनाह दाखिल करके वाहन की खोजबीन बेनोडा पुलिस द्वारा शुरू है। इस मामले की अधिक जानकारी सोमेश्वर शहाणे द्वारा दी गई है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story