दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की गूंज अब महाराष्ट्र के विभिन्न तहसीलों और गांवों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में अमरावती जिले के वरुड शहर में महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने एकदिवसीय उपोषण कर आंदोलन को समर्थन दिया तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्रव्यापी आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से सचिन आजीकर, सुशील बेले सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने पूरे दिन उपोषण किया। उपोषण के माध्यम से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया गया। आंदोलनकारियों ने शिक्षा प्रणाली में सुधार, शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण तथा लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने की मांगों का समर्थन किया।

उपोषण स्थल पर वरुड शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, युवक, नागरिक, विद्यार्थी तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरकार की नीतियों का तीव्र विरोध किया और आंदोलन के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।

आंदोलन के दौरान वरुड तहसील के तहसीलदार रामदास शेळके तथा पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी भी उपोषण मंडप पहुंचे। आंदोलनकारियों ने दोनों अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए दिल्ली में शुरू हुए आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। अधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उपोषण समाप्त करने को लेकर भी बातचीत की।

इस अवसर पर माजी विधायक देवेंद्र भुयार, जिला परिषद के माजी सभापति गिरीश कराळे, इंजीनियर पवन दवंडे, डॉक्टर प्रवीण चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा। वरुड में आयोजित यह उपोषण दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन का प्रतीक बनकर सामने आया।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story