अमरावती/शिरखेड: वाहन खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला शिरखेड पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक बेरोजगार युवक को वाहन खरीदने और बेचने के सौदे में फंसाकर आर्थिक संकट में डाल दिया गया। मोर्शी निवासी दत्तराज बाळू इंगळे ने रोजगार की तलाश में चोलामंडलम फायनेंस कंपनी से ऋण लेकर एक आयशर ट्रक खरीदा था। इस दौरान उन्होंने कंपनी के पास तीन लाख रुपये का डाउन पेमेंट जमा किया और लगभग 14 महीनों तक पचास हजार रुपये की मासिक किश्तें नियमित रूप से कंपनी के खाते में अदा कीं।

आर्थिक कठिनाइयों के चलते दत्तराज इंगळे ने अपना उक्त वाहन बेचने का निर्णय लिया। इस दौरान सालोरा निवासी आकाश वानखेडे और कृष्णापुर निवासी विशाल वानखेडे ने उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि वे दत्तराज को ढाई लाख रुपये देंगे और शेष बकाया ऋण की जिम्मेदारी खुद उठाएंगे। इस सौदे के बाकायदा दस्तावेज भी तैयार किए गए।

आरोप है कि जैसे ही वाहन पर कब्जा हुआ, विशाल वानखेडे ने फायनेंस कंपनी को किश्तें देना बंद कर दिया। किश्तें जमा न होने पर चोलामंडलम फायनेंस कंपनी ने मूल मालिक दत्तराज इंगळे को बकाया राशि वसूली का नोटिस भेजकर उन पर भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया। स्वयं के साथ हुई इस धोखाधड़ी और निरंतर मिल रही कानूनी धमकियों से हताश होकर दत्तराज इंगळे ने शिरखेड पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में वाहन खरीद-बिक्री के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story