अमरावती जिले के वरुड-मोर्शी मतदार संघ के सुरडी ग्राम में महाराष्ट्र राज्य के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार के जयंती महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया।

रक्तदान शिविर का आयोजन मोर्शी मतदार संघ के माजी आमदार देवेंद्र दादा भुयार की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सैकड़ों रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्रोपदा ताई हरले, उज्वला निकम, आश्विनी निकम, पुनम निकम सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया।

माजी आमदार देवेंद्र दादा भुयार की उपस्थिति में आयोजित इस रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप हेल्मेट भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष निलेश गोमकाळे, सरचिटणीस दिगंबर निकम, किशोर चेंबोळे, अजय दाभाडे, किशोर हेलोडे, रुपेश निकम, निलेश राऊत, अर्जुन डंबळे, किशोर निकम, नितीन हेलोडे, स्वप्निल बहुरूपी, निलेश कोहळे, सतीश निकम तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

रक्तदान महायज्ञ के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार के जयंती महोत्सव का प्रमुख आयोजन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story