अमरावती: मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से छात्रा की मौत
अमरावती जिले के वरूड तहसील अंतर्गत सुरळी गांव में 16 वर्षीय जान्हवी किशोर सोनारे की मोबाइल चार्जिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से अस्पताल में मौत हो गई।

अमरावती जिले के बरुड तहसील अंतर्गत सुरळी गांव में मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से 16 वर्षीय छात्रा जान्हवी किशोर सोनारे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, जान्हवी किशोर सोनारे दसवीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के बाद ग्यारहवीं में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान घर में मोबाइल चार्जिंग करते समय उसे अचानक बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल बरुड के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
हालांकि, अस्पताल में उपचार शुरू होने से पहले ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही सुरळी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में होनहार छात्रा की अचानक हुई मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
जान्हवी की मौत ने एक बार फिर घरेलू बिजली उपकरणों के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को गंभीर रूप से सामने ला दिया है। परिवार सहित पूरे गांव में गहरा दुख और मातम का माहौल बना हुआ है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
