अमरावती जिले के मोर्शी परिसर में महावितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिल बढ़ने और बिजली ग्राहकों की लूट होने का आरोप लगाते हुए शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गट ने आंदोलन किया।

शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गट के अमरावती जिल्हाप्रमुख प्राध्यापक प्रफुल भोजने के नेतृत्व में नागरिकों ने मोर्चा निकालकर मोर्शी उपविभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार पवार को निवेदन सौंपा और प्रशासन के प्रति निषेध व्यक्त किया।

निवेदन में बिजली ग्राहकों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिल बढ़ रहे हैं। महावितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर ग्राहकों में बढ़ते असंतोष के बीच जिन-जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां से उन्हें निकालकर पुराने मीटर फिर से लगाने की जोरदार मांग की गई है।

बिजली ग्राहकों ने कहा कि बढ़ते हुए बिजली बिल की समस्या स्मार्ट मीटर लगाने के कारण हो रही है। इसी समस्या को लेकर प्रशासन को निवेदन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि आठ दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा।

निवेदन सौंपने के दौरान उद्धव बाळासाहेब ठाकरे शिवसेना पक्ष के कार्यकर्ता तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्मार्ट मीटर को लेकर ग्राहकों में बढ़ते असंतोष के बीच आंदोलन और आठ दिन में समाधान की मांग ने प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story