अमरावती जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ शिरखेड पुलिस ने एक साहसी और सफल अभियान को अंजाम देते हुए तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। मोर्शी-अमरावती महामार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आठ गोवंशों से लदी एक झायलो कार को जब्त किया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

घटनाक्रम के अनुसार, शिरखेड पुलिस को सूचना मिली थी कि मोर्शी-अमरावती मार्ग से गोवंश की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी पर तत्परता दिखाते हुए शिरखेड पुलिस ने लेहगांव के समीप नाकाबंदी की। इसी दौरान मोर्शी की ओर से आ रही झायलो कार क्रमांक एम एच 05 बीजे 0955 वहां पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार को गलत दिशा में मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, जिससे घबराकर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर के बाद चालक ने वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। पंचों की उपस्थिति में कार की तलाशी लेने पर उसमें आठ गोवंश क्रूरतापूर्वक ठूंसे हुए पाए गए। पुलिस ने दो लाख 74 हजार रुपये मूल्य का वाहन और गोवंश जब्त कर चालक फाजिल अहमद अंसार, निवासी नालसाब पुरा, अमरावती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि सभी गोवंशों को सुरक्षित रूप से गौरक्षण संस्था में भेज दिया गया है।

यह प्रभावी कार्रवाई अमरावती जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड और पुलिस उपविभागीय अधिकारी संतोष खांडेकर के मार्गदर्शन में शिरखेड पुलिस स्टेशन के थानेदार ईश्वर वर्गे, हेड कॉन्स्टेबल गजानन तिजारे, पुलिस कॉन्स्टेबल वैभव घोगरे, मयूर कापडे, गितेश जाधव, नितेश आसोलकर और वाहन चालक अमित राउत की टीम द्वारा संपन्न की गई। फिलहाल, शिरखेड पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story