अमरावती जिले में खराब रास्तों की समस्या अब जानलेवा साबित हो रही है. ताजा घटना में पिंपरी से आष्टगाव जाने वाले मार्ग पर एक दुचाकी फिसलने से तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना सामने आई है. सोमेश्वर शहाणे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिंपरी से आष्टगाव जाने वाले मार्ग पर दुचाकी फिसलने से तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना सामने आई है.

काम से लौटते समय हुआ हादसा

वीट भट्टी पर काम करने वाले सुभाष रामजी धाडसे, दिलीप भंगी चुके और भानुदास धुराडी ईडपाची, यह तीन युवक अपनी दुचाकी से पिंपरी गाव जा रहे थे. आष्ट गाव से पिंपरी मार्ग का काम शुरू होने से खराब रास्ते के कारण दुचाकी अचानक फिसलकर गिर गई.

सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुँचाया अस्पताल

इस दुखद घटना में तीनों युवकों को गंभीर दुखापत हुई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद और पिंपरी गाव के सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय पांडव की सक्रियता से तीनों जखमी युवकों को तत्काल उपचार हेतु मोर्शी उपजिल्हा रुग्णालय में दाखिल कर दिया गया.

हालत गंभीर: जिला अस्पताल रेफर

उपजिल्हा रुग्णालय मोर्शी में प्राथमिक उपचार लेने के बाद, जख्मी युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल अमरावती भेज दिया गया है. आष्ट गाव से पिंपरी मार्ग का काम सुरू होने से खराब रास्ते के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story