अमरावती जिले के वरूड शहर स्थित शासकीय विश्रामगृह में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरूड तथा मोर्शी तालुका की कार्यकारिणी गठित कर नवनियुक्त अध्यक्षों और पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें पार्टी के ध्येय-धोरण और नियमावली की जानकारी दी गई।

बैठक में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र घाटोळे तथा अमरावती जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर शहाणे की उपस्थिति रही। शासकीय विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरूड और मोर्शी के अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की वरूड तालुका कार्यकारिणी में नागोराव चौधरी को तालुका अध्यक्ष तथा भूषण माळोदे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा तालुका उपाध्यक्ष के रूप में नागोराव चौधरी, महिला आघाड़ी वरूड शहर के लिए चंदा झोडे, महिला शहर के लिए वंदना गावंडे और मोर्शी महिला आघाड़ी के लिए गीता प्रदीप तेटु को नियुक्ति दी गई।

गाळेगाव शाखा अध्यक्ष सुधीर बहुरूपी, संतोष बोरिवार, पुसला संपर्कप्रमुख संतोष वाघमारे, गोरेगाव शाखाप्रमुख प्रकाश दोड, सुरळी शाखाप्रमुख गुलाब कुंभारे, धनोडी गोवर्धन दापूरकर, नरेंद्र भड, सुधीर बहुरूपी, रोशन हरले, सागर दारूकर, प्रदीप तेटु, काचूरला शाखाप्रमुख चेतन थोटे, अध्यक्ष विनोद पवार, सुरडी शाखाप्रमुख गणेश भोंडे तथा वाडेगाव, हातुर्णा सरकुल प्रमुख सुरेश चुकांबे को भी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी में नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के ध्येय-धोरण तथा नियमावली के बारे में स्पष्ट जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रति एकनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई गई।

बैठक के माध्यम से वरूड और मोर्शी क्षेत्र में पार्टी की तालुका एवं शाखा स्तर की कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं और नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति एकनिष्ठ रहने का संकल्प दिलाया गया।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story