अमरावती: सोनोरी में फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क के विरोध में नागरिकों ने निर्माण विभाग पर जड़ा ताला

अमरावती। प्रशासन की अनदेखी और विकास के खोखले दावों के बीच जब सब्र का बांध टूटता है, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाती है। कुछ ऐसा ही मंजर अमरावती जिले की चांदूरबाजार तहसील के सोनोरी ग्राम में देखने को मिला, जहां बदहाल सड़कों से त्रस्त नागरिकों ने शासन की कुंभकर्णी नींद उड़ाने के लिए 'तालाठोको' आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। इस आक्रोश की गूंज तब और तेज हो गई जब सोनोरी ग्राम के उपसरपंच प्रेम गजभिये के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्थानीय सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यालय का घेराव कर गेट पर ताला जड़ दिया।

सोनोरी गांव की यह लड़ाई केवल चंद गड्ढों के खिलाफ नहीं, बल्कि उस प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ है जिसने किसानों, स्कूली छात्रों और महिलाओं का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है। आंदोलन के दौरान कार्यालय परिसर नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूली बच्चे शामिल थे, जो अपनी जान जोखिम में डालकर इन खराब रास्तों से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था, जिसके चलते उन्हें यह कड़ा रुख अपनाना पड़ा।

नागरिकों के इस उग्र रूप और 'तालाठोको' की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्माण विभाग के उप अभियंता तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र प्रदर्शनकारियों के साथ साधक-बाधक चर्चा की और जनभावनाओं को समझते हुए लिखित आश्वासन दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रशासन के इस वादे पर ग्रामीण पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों की समय सीमा में कार्य धरातल पर नहीं उतरा, तो अगला कदम सीधे आत्मदाह आंदोलन होगा। इस घटना ने एक बार फिर जिले में ग्रामीण बुनियादी ढांचे की दयनीय स्थिति और प्रशासन की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story