सोमेश्वर शहाणे, अमरावती। ग्रामीण परिसर में अमली पदार्थ की विक्री होने की भनक जैसे ही पुलिस विभाग को लगी, इस अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्थानिक गुन्हे शाखा पथक ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी के चलते चिखलदरा, चांदूरबाजार और दर्यापूर जैसे तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापा मारा गया।

भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए तब्बल नऊ किलो 340 ग्राम गांजा जप्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत एक लाख पैतीस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित छापेमारी से अमली पदार्थ बेचने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। "वर्तमान में आरोपी को स्थानिक पोलीस स्टेशन मे जमा करके आगे की कारवाई पोलिस द्वारा शुरू है," ताकि इस अवैध नेटवर्क की गहराई तक पहुँचा जा सके। ग्रामीण पुलिस विभाग अब इस मामले में आगे की कड़ियाँ जोड़कर मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story