अमरावती: डकैती का फरार आरोपी नीलेश पवार गिरफ्तार, चोरी के दो मामले दर्ज
माहुली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में डकैती के बाद से फरार आरोपी को तलेगांव दशासर पुलिस ने पकड़ा, टीम में शामिल अधिकारियों को मिला श्रेय।

तस्वीर में तलेगांव दशासर पुलिस स्टेशन के बाहर अधिकारियों के साथ बैठा आरोपी दिख रहा है।
अमरावती जिले में दरोड़े के मामले में वांटेड चल रहे आरोपी को तलेगाव दशासर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ तलेगाव दशासर पुलिस स्टेशन अंतर्गत चोरी के दो गुनाह दर्ज होने के साथ माहुली पुलिस स्टेशन परिसर में दरोड़ा डालने का मामला भी दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ गुनाह दाखल कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निलेश ढाई पवार, उम्र 42 साल, निवासी वाघोली गांव, अमरावती जिला के रूप में बताई जा रही है। आरोपी माहुली पुलिस स्टेशन में दर्ज दरोड़े के मामले में फरार था। इसके अलावा तलेगाव दशासर पुलिस स्टेशन अंतर्गत चोरी के दो गुनाह भी उसके खिलाफ दर्ज थे।
अमरावती जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश के पालन में तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी गिरीश तातोड के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस निरीक्षक किरण औटे के नेतृत्व में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल युवराज मानमोठे, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रमेश दाते, पवन अलोने, रमेश दाते, पुलिस कॉन्स्टेबल संदेश चव्हाण और यशवंत काळे ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
माहुली पुलिस स्टेशन परिसर में दरोड़े के मामले में वांटेड आरोपी की गिरफ्तारी के साथ तलेगाव दशासर पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज चोरी के मामलों को लेकर भी कार्रवाई की है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
