अमरावती जिले के मोर्शी-चांदूरबाजार महामार्ग पर चिखल सावंगी फाटे के पास जलते हुए ट्रक के केबिन से अधजली लाश मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में मोर्शी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात करीब 11 बजे चिखल सावंगी फाटे पर राहगीरों को एक ट्रक जलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया, जिसके बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद ट्रक के केबिन से बदबू आने पर पुलिस ने केबिन की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान ट्रक के केबिन से एक अधजली लाश बरामद हुई।

ट्रक के केबिन में अधजली लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा जांच पथक भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की आगे की जांच मोर्शी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story