अमरावती: डोंगर यावली-घोडदेव मार्ग पर जानलेवा गड्ढों का जाल, प्रशासन से मरम्मत की मांग
अमरावती के मोर्शी तहसील में डोंगर यावली-घोडदेव मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। राहगीरों की बढ़ती परेशानी और बांधकाम विभाग की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। क्या प्रशासन समय रहते इस जानलेवा मार्ग की सुध लेगा?

तस्वीर में मोर्शी तहसील के डोंगर यावली से घोडदेव मार्ग की स्थिति दिख रही है, जहां सड़क पर बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है।
अमरावती जिले के मोर्शी तहसील अंतर्गत डोंगर यावली से घोडदेव तक बने मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है, जिस पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती जा रही है। इन गड्ढों में जलजमाव होने की वजह से वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कांचन कुकडे ने प्रशासन से मार्ग की तत्काल मरम्मत किए जाने की मांग की है। मार्ग की दुर्दशा से सबसे अधिक परेशानी शालेय विद्यार्थियों, ज्येष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों को उठानी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता कांचन कुकडे ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो प्रशासन को जनता के बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ सकता है। मोर्शी तहसील के अंतर्गत केवल यही मार्ग नहीं, बल्कि अन्य कई रास्तों की स्थिति भी बदतर बनी हुई है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि कहीं-कहीं उनके लिए बनाए गए रास्ते नादुरुस्त हैं, तो कहीं अनफेड ठेकेदारों द्वारा बनाई गई सड़कें कुछ ही दिनों में टूट गई हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस बाबत बांधकाम विभाग को बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि बांधकाम विभाग के अधिकारी ठेकेदारों द्वारा दी जाने वाली कथित चिरीमिरी के चलते इस पूरे मामले से नजरअंदाज कर रहे हैं।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
