अमरावती से सोमेश्वर शहाणे की विशेष रिपोर्ट।

किसानो को सही सलामत खेती करने के लिए खेत तक जाने वाला रास्ता जरुरी रहने से, महाराष्ट्र शासन महसूल विभाग की ओर से अत्यंत सकारात्मक निर्णय लेके किसानो को रास्ता देने के लिए अनेक योजनाये बनाई गई है। परंतु स्थानिक स्तर पर अधिकारी की मनमानी वृत्ती से आज भी मोर्शी तहसील के किसान पानंद रस्ते की मांग को लेकर रो रहे है। महाराष्ट्र शासन की ओर से निकाले गये आदेश को मोर्शी तहसील विभाग गंभीरता से न लेने का आरोप भी किसान लगा रहे है।

प्रशासन का वचक हुआ खत्म, अधिकारी मनमानी पर उतारू

अनेक किसान आज भी रास्ते की मांग लेकर तहसील कार्यालय मे चक्कर लगाते दिख रहे है। “अधिकारी के ऊपर प्रशासन का वचक खतम हो गया है,” ऐसी बात करते हुए किसान नजर आ रहे है। रास्ता दुरुस्ती योजना मे स्थानिक प्रशासन के अत्यंत सुस्त व्यवस्थापन से पानंद रस्ता योजना की धज्जिया उडती हुई दिख रही है। परिसर के अनेक किसानो ने वहिवाट के रास्ते पर ट्रॅक्टर से नांगरटी करके रास्ते पर ही व्यत्यय खडा कर दिया गया है।

किसानो की मांग: तत्काल हो कड़ी कार्यवाही

महसूल प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से लेकर रास्ता खराब करके दुसरे किसानो को व्यत्यय करने वाले किसानो पर कडीशे कडी कार्यवाही करने की मांग भी समस्याग्रस्त किसान कर रहे है। रास्ता दुरुस्ती योजना मे मनमानी से चल रहा कारोबार और प्रशासनिक विफलता के कारण किसान परेशान हैं। महाराष्ट्र राज्य के महसूल प्रशासन ने इस बात पर गंभीरता से ध्यान देकर किसानो को शासन द्वारा निकाली गई अत्यंत पारदर्शक पानंद रस्ता योजना का लाभ देने की मांग परिसर में हो रही है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story