अमरावती के बरुड मोर्शी महामार्ग पर माळवाडी नजीक माळू नदी के पुलिया के पास माळू नदी पात्र मे पच्चीस वर्षीय युवक की लास मिलने से परिसर में खलबल मच गई है। दिनांक 9 एप्रिल को माळू नदी पात्र मे तरंगती लाश दिखने से तुरंत पोलीस प्रशासन को सूचना दी गयी।

आपदा प्रबंधन टीम द्वारा शव की बरामदगी

पोलीस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर अमरावती जिल्हा आपत्ती व्यवस्थापन कक्ष को सूचित किया। इसके बाद आपत्ती व्यवस्थापन कक्ष के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। आपत्ती व्यवस्थापन कक्ष के अधिकारी की उपस्थिती में मोर्शी शहर के आपदा टीम को घटनास्थल पर बुला कर लाश को पानी के बाहर निकाला गया। निखिल निरंजन इंगळे उमर पच्चीस साल का मृतक युवक गये तीन दिन से घर से बेपत्ता रहने की बात बताई जा रही है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई

मोर्शी पोलीस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थळ कार्यवाही की। इसके बाद मृतदेह को शव विच्छेदन के लिए मोर्शी उपजिल्हा रुग्णालय मे भेज दिया गया है। मृतक युवक तहसील के भाईपूर गाव का रहिवासी था और वर्तमान में मोर्शी पोलीस द्वारा इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आगे का तपास मोर्शी पोलीस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व मे मोर्शी पोलीस द्वारा किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को सोमेश्वर शहाणे ने कवर किया है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story