अमरावती के मोर्शी क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोर्शी पुलिस को गुटखा तस्करी की गोपनीय जानकारी प्राप्त होते ही ठाणेदार राहुल आठवले के मार्गदर्शन में मोर्शी पुलिस ने मोर्शी–बरुड मार्ग पर नाकाबंदी कर सख्त जांच अभियान चलाया।

नाकाबंदी के दौरान एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखू की अवैध वाहतूक सामने आई। मौके पर ही मोर्शी पुलिस ने वाहन सहित करीब चार लाख उंतालीस हजार रुपये का मुद्देमाल जप्त किया।

इस कार्रवाई में आरोपी शहीद उल्ला खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच Moroshi Police Station द्वारा शुरू कर दी गई है।

पूरी कार्रवाई ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक आकाश शिवणकर, तुषार चव्हाण, छत्रपती करपते, स्वप्निल बायस्कर तथा अथर्व कोहळे शामिल रहे। प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध तस्करी पर हुई इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और सक्रियता को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story