अमरावती जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत मोर्शी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मोर्शी पुलिस स्टेशन के गुन्हे प्रकटीकरण पथक ने उदखेड शेत शिवार इलाके में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे पर आकस्मिक छापामारी की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर मौजूद आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। भागने का प्रयास कर रहे कुछ आरोपियों का पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा।

इस छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में जुआ सामग्री, दोपहिया और चार पहिया वाहन सहित कुल 19 लाख 20 हजार 850 रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में कुल 12 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह संपूर्ण कार्रवाई अमरावती जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड और उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक तुषार चव्हाण, छत्रपती करपते, स्वप्निल बायस्कर, ऋषिकेश टेकाडे, नयन शहाकार और अथर्व कोहळे की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। फिलहाल मोर्शी पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई जिले में सक्रिय अवैध धंधेबाजों के लिए एक कड़ा संदेश है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story