अमरावती: मोर्शी में किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोर्शी पुलिस ने मायवाडी और दापोरी क्षेत्र में कार्रवाई कर उत्तम आनंदराव ब्राह्मणे को पकड़ा, 6500 रुपये मूल्य का केबल बरामद।

अमरावती के मोर्शी पुलिस स्टेशन की टीम ने मायवाडी और दापोरी परिसर में किसानों के पंप से केबल चुराने वाले आरोपी उत्तम आनंदराव ब्राह्मणे को चोरी के माल के साथ पकड़ा।
अमरावती जिले के मोर्शी पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मायवाडी और दापोरी परिसर में किसानों के खेतों से इलेक्ट्रिक केबल चोरी करने वाले चोर पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को रंगेहाथ पकड़ते हुए उसके पास से चोरी का मुद्देमाल भी जप्त कर लिया है।
आरोपी की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी
मोर्शी पुलिस की इस सफल कार्रवाई में शहर के ही निवासी उत्तम आनंदराव ब्राह्मणे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया अंदाजे 6500 रुपये कीमत का काले रंग का इलेक्ट्रिक केबल बरामद कर उसे जप्त कर लिया है। मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में इस पूरे मामले की आगे की जांच मोर्शी पुलिस द्वारा सुचारू रूप से शुरू है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
