सोमेश्वर शहाणे, अमरावती: अमरावती जिले के मोर्शी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदखेड गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पालतू बैल ने अपने ही देखभाल करने वाले मजदूर की जान ले ली। यह दुखद वाकया आज दिनांक 31 मार्च को सुबह करीब दस बजे के समय घटित हुआ, जिससे परिसर में मातम छा गया है।

पानी पिलाने के दौरान हुआ हमला

दाबका गांव का रहने वाला मुन्ना, जिसकी उम्र 60 से 65 साल के करीब थी, पिछले दस साल से उदखेड निवासी अखिलेश मुंदडा के खेत में मजूरी का काम करता था। घटना के समय खेत में संतरा झाड़ को बंधे हुए बैल जाति के जानवर को पानी पिलाने हेतु यह मजदूर बैल के पास जाता है। इसी दौरान बैल ने जोरदार धडक मारी, जिससे इस घटना में मजदूर की जगह पर ही मौत हो गई।

पुलिस की मौके पर कार्रवाई

घटना की जानकारी मोर्शी पुलिस को मिलते ही मोर्शी पुलिस स्टेशन के थानेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में पीएसआई वाशेकर, पीसी गोपाल तथा पीसी अब्दुल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। "घटनास्थल पंचनामा कार्यवाही पूरी करके मृतक के नातेवाईक का बयान लिया गया।"

जांच और पोस्टमार्टम

पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। मृतदेह उत्तरीय तपासणी के लिए उपजिल्हा रुग्णालय मोर्शी भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में आगे का तपास मोर्शी पुलिस स्टेशन के थानेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में मोर्शी पुलिस द्वारा शुरू है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story