सोमेश्वर शहाणे, अमरावती: महाराष्ट्र राज्य महसूल विभाग के अंतर्गत, किसानो को खेत मे आवा गमन करणे हेतू पानंद रस्ता दुरुस्ती का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में मोर्शी तहसील के अनेक गाव मे छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान के तहत मोर्शी के उपविभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार पवार, तथा मोर्शी तहसीलदार सागर ढवळे, नायब तहसीलदार चारुदत्त पाटील, नायब तहसीलदार विनोद वानखडे तथा महसूल विभाग कि टीम गाव गाव मे गाव भेट दे कर गावो मे कॅम्प आयोजित कर रही है।

किसानों ने सौंपा निवेदन और प्रशासन की सक्रियता

समस्याग्रस्त किसानो ने बळीराजा पानंद रस्ता योजना अंतर्गत रस्ता मंजूर तथा दुरुस्ती के लिये मोर्शी उपविभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार पवार को निवेदन सौपा गया। प्रशासन द्वारा गावो मे कॅम्प आयोजित करके, पानंद रस्ता संबंधीत किसानो को मार्गदर्शन करनेसे समस्या का हल निकालने मे कोई भी कसर नही छोड रही है। मोर्शी तहसील प्रशासन के ओरसे परिसर के किसानो को सकारात्मक प्रतिसाद मिलने से किसानो की खेत तक जानेवाली रास्ते की समस्या निकलने की आस परिसर के किसानो को लगी हुई है।

योजना के तहत सुगम होगा खेतों का रास्ता

बळीराजा पानंदरस्ता योजने अंतर्गत किसानो को मिलेगा रास्ता, जिससे उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। मोर्शी तहसील क्षेत्र में आने वाले किसानो ने बळीराजा पानंदरस्ता योजना अंतर्गत रास्ता दुरुस्ती का निवेदन उपविभागीय अधिकारी प्रदीप पवार को सौपा है। महसूल विभाग की टीम द्वारा किसानों को मार्गदर्शन देने और मौके पर जाकर समस्याओं का निवारण करने से कृषि कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story