अमरावती: नरभक्षक शेरनी के हमले में किसान की मौत, वन विभाग ने किया ट्रैंकुलाइज
चांदूरबाजार तहसील के शिरजगाव में दूसरे हमले के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू टीम की मदद से नरभक्षक शेरनी को डार्ट कर पिंजरे में कैद किया।

तस्वीर में जमीन पर अचेत लेटी बाघिन का उपचार करते वन विभाग के कर्मचारी।
अमरावती में नरभक्षक शेरनी के दूसरे हमले में चांदूरबाजार तहसील के शिरजगाव निवासी किसान दामू भाऊ आवारे की मौत हो गई। शिरसगाव कसबा परिसर के पानखेल शिवार में शेरनी ने किसान पर हमला किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शेरनी को डार्ट कर जेरबंद कर लिया।
मोर्शी तहसील सहित चांदूरबाजार तहसील में नरभक्षक शेरनी ने दहशत पैदा कर रखी थी। इससे पहले सोनोरी गांव में शेरनी ने एक युवती को अपना भक्ष्य बना लिया था। इस घटना के दूसरे ही दिन चांदूरबाजार तहसील के शिरसगाव कसबा परिसर स्थित पानखेल शिवार में दामू भाऊ आवारे नामक किसान पर शेरनी ने हमला कर दिया, जिसमें किसान की जान चली गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दिन से शेरनी की तलाश में लगी वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू चॅरिटेबल ट्रस्ट पुणे के पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर हेमराज ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नरभक्षक शेरनी को डार्ट कर बेशुद्ध कर लिया।
शेरनी के बेशुद्ध होते ही वन विभाग के पथक ने उसे अपने कब्जे में लेकर पिंजरे में कैद कर लिया। कई दिनों से नरभक्षक शेरनी का डर पूरे परिसर में बना हुआ था। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद भयभीत नागरिकों को अब डर से राहत मिलती नजर आ रही है।
हालांकि, नरभक्षक शेरनी के लगातार हमलों के बीच वन विभाग द्वारा की गई सुस्त कार्रवाई को लेकर परिसर के नागरिकों में रोष भी दिखाई दे रहा है। दूसरे हमले में किसान की मौत के बाद शेरनी को जेरबंद किए जाने से इलाके में फैली दहशत पर फिलहाल रोक लगती नजर आ रही है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
