अमरावती जिले की मोर्शी तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से एक 60 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना नेरपिंगळाई-सावरखेड मार्ग पर हुई।

जानकारी के अनुसार मृतक किसान की पहचान अशोक जगजीवन भोजने (60) के रूप में हुई है। वहीं घटना में उनके साथी किसान अनुप वासुदेव कोकाटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य रुग्णालय, अमरावती में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि अशोक जगजीवन भोजने और अनुप वासुदेव कोकाटे कपास की बुवाई करने के लिए खेत गए थे। खेत में कार्य समाप्त करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से अशोक जगजीवन भोजने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनुप वासुदेव कोकाटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिरखेड पुलिस मौके पर पहुंची। शिरखेड पुलिस स्टेशन के ठाणेदार ईश्वर वर्गे के नेतृत्व में पुलिस कॉन्स्टेबल मनोज कळसकर तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक किसान धुर्वे ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को उपजिल्हा रुग्णालय भेज दिया।

मामले की आगे की जांच ठाणेदार ईश्वर वर्गे के मार्गदर्शन में शिरखेड पुलिस द्वारा की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली के बढ़ते खतरे और खेतों में कार्य करने वाले किसानों के सामने मौजूद जोखिम को उजागर करती है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story