अमरावती जिले के मोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाले हिवरखेड महसूल मंडल में मूसलाधार बारिश से संतरा उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में सैकड़ों हेक्टेयर में लगी संतरा फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के मोर्शी तालुका अध्यक्ष रुपेश वाळके ने क्षेत्र के महसूल तथा कृषि विभाग को जानकारी देते हुए नुकसानग्रस्त संतरा उत्पादक किसानों के खेतों में जाकर सर्वेक्षण करने की मांग की।

इसके बाद कृषि विभाग तथा महसूल विभाग के कर्मचारियों ने संतरा उत्पादक किसानों के खेतों में पहुंचकर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। महसूल विभाग के प्रतिनिधि द्वारा करीबन 12000 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

मूसलाधार बारिश से प्रभावित संतरा उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए राष्ट्रवादी काँग्रेस द्वारा नुकसान भरपाई की मांग की गई है। राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के मोर्शी तालुका अध्यक्ष रुपेश वाळके ने सभी नुकसानग्रस्त किसानों को हेक्टरी पचास हजार रुपये नुकसान भरपाई देने की मांग की है।

इस समय महसूल तथा कृषि विभाग के अधिकारी सहित परिसर के किसान मौजूद थे। अतिवृष्टि से हुए संतरा फसल नुकसान के बाद किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग अब तेज हो गई है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story