मोर्शी पुलिस की तत्पर कार्रवाई में इलेक्ट्रिक केबल और किसानो की कृषि संबंधी सामग्री चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। कई दिनों से मोर्शी पुलिस थाना क्षेत्र में किसानों की इलेक्ट्रिक मोटर और केबल चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने पर ठाणेदार राहुल आठवले ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानिक गुन्हे शाखा की टीम को जांच के आदेश दिए।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि हिवरखेड रोड पर मालू नदी की पुलिया के पास केबल चोरी करने वाले आरोपी सक्रिय हैं। मौके पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने गौरव विजय शिरसाट, राहुल जानराव भलावी और प्रशांत अशोक पाचारे को रंगेहात पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एक लाख तीन हजार रुपये का चोरी का सामान जब्त किया गया।

अमरावती जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर के मार्गदर्शन में तथा मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक आकाश शिवणकर और कॉन्स्टेबल छत्रपति करपते, स्वप्निल बावस्कर, अक्षय कोहळे ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई मोर्शी पुलिस स्टेशन द्वारा शुरू कर दी गई है।

यह गिरफ्तारी किसानों की संपत्ति की सुरक्षा और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस की सजगता को दर्शाती है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story