अमरावती में अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्यारह गोवंश की जान बचाई। मामला आझाद नगर परिसर का है, जो गाडगे नगर पोलीस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

गोपनीय जानकारी प्राप्त होते ही अपराध शाखा ने त्वरित रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान ग्यारह गोवंश को कत्लखाने भेजने के लिए निर्दयतापूर्वक बंधक बनाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शेख रियाज शेख इलियास नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल भी जब्त किया। सभी गोवंश को सुरक्षित रूप से दस्तूर नगर गौरक्षण संस्था में भेज दिया गया, जहां उनकी देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है। आगे की जांच गाडगे नगर पुलिस द्वारा जारी है। यह कार्रवाई अवैध पशु तस्करी और गोवंश के प्रति क्रूरता के खिलाफ पुलिस की सख्त भूमिका को दर्शाती है।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story