अमरावती: चांदूरबाजार में पानंद रास्ता योजना के खिलाफ किसानों का आंदोलन
चांदूरबाजार और मोर्शी तहसील में प्रलंबित पानंद सड़क कार्य को लेकर लोकविकास संघटना के नेतृत्व में किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने अनोखा प्रदर्शन किया।

अमरावती जिले के चांदूरबाजार तहसील कार्यालय के सामने पानंद रास्ता योजना के प्रलंबित कार्यों को लेकर लोकविकास संघटना के नेतृत्व में 'नींद निकालो' आंदोलन करते किसान।
चांदूरबाजार, अमरावती: खेती तक सुगम पहुंच के लिए सरकार द्वारा बनाई गई महत्वाकांक्षी पानंद रास्ता योजना तहसील प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण अमरावती जिले के चांदूरबाजार और मोर्शी तहसील में दम तोड़ती नजर आ रही है। प्रशासन की इसी उदासीनता और सुस्त व्यवस्थापन के विरोध में लोकविकास संघटना के नेतृत्व में किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने 'नींद निकालो' अनोखा आंदोलन किया। सोमेश्वर शहाणे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शन में किसान तहसील कार्यालय के ठीक सामने जमीन पर सो गए, ताकि प्रशासन को उनकी समस्याओं के प्रति नींद से जगाया जा सके।
राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में खेत तक पक्के रास्ते बनाने की योजना शुरू की गई थी, लेकिन चांदूरबाजार और मोर्शी तहसील में अनेक पानंद रास्ते अभी भी प्रलंबित हैं। रास्तों की बदहाली के कारण किसानों को खेती तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पालकमंत्री तथा महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे द्वारा किसानों के लिए आए दिन नई-नई योजनाओं का आगाज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर इन योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती जा रही कोताही ने किसानों के मन में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष पैदा कर दिया है। बारिश के मौसम से पहले इन रास्तों की तत्काल दुरुस्ती की मांग को लेकर किसानों ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए किया गया यह सांकेतिक आंदोलन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
