बरुड-मोर्शी महामार्ग पर भीषण हादसा, आमने-सामने भिड़ीं कार और बाइक; चालक की मौत
अमरावती के बरुड-मोर्शी महामार्ग पर जामगांव खडका फाटे के पास कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में शुभम बैतुले की घटनास्थल पर मौत हो गई। बेनोड़ा पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू की।

तस्वीर में बरुड-मोर्शी महामार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार, सड़क किनारे पड़ा पीड़ित और दुर्घटनाग्रस्त बाइक दिखाई दे रही हैं।
अमरावती जिले में बरुड-मोर्शी महामार्ग पर जामगांव खडका फाटे के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को शाम करीब पांच या छह बजे के बीच बाइक चालक अपनी बाइक से नागपुर जा रहा था। इसी दौरान जामगांव खडका फाटे के पास नागपुर की तरफ से आ रही कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक बाइक चालक की पहचान शुभम बैतुले, निवासी शिरजगांव कसबा के रूप में बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दीं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और परिसर के नागरिकों की बड़ी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल बेनोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में आने के कारण सूचना मिलते ही बेनोड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया।
फिलहाल मामले में आगे की जांच बेनोड़ा पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
