बूस्टर बियाणे कंपनी के कथित बोगस सोयाबीन बीज पर भड़के किसान, कार्रवाई की मांग तेज
अमरावती के मोर्शी में बूस्टर बियाणे कंपनी के कथित बोगस सोयाबीन बीजों को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, कार्रवाई और तत्काल नुकसान भरपाई की मांग उठी।

तस्वीर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मोर्शी तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
अमरावती के मोर्शी परिसर में बूस्टर बियाणे कंपनी द्वारा बेचे गए कथित बोगस सोयाबीन बीजों को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजों की बुवाई के बाद अंकुरण नहीं होने की शिकायत सामने आने पर शेकड़ों किसानों के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष ने आंदोलन की भूमिका अपनाते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।
राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष के मोर्शी तालुका अध्यक्ष रुपेश वाळके अपने कार्यकर्ताओं तथा परिसर के किसानों के साथ तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बूस्टर कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही कंपनी के बीज बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी फौजदारी गुन्हा दाखल करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, मोर्शी तहसील के लाडकी, काशीमपूर, खोपडा, तरोडा तथा आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने बूस्टर कंपनी के सोयाबीन बीजों की खेतों में बुवाई की थी। किसानों का आरोप है कि बीज नहीं निकलने से उन्हें दोबारा बुवाई करने की नौबत आ गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तालुका कृषि अधिकारी प्रथमेश माने स्वयं किसानों के खेतों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों की शिकायतों के आधार पर खेतों का निरीक्षण किया गया।
राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष के मोर्शी तालुका अध्यक्ष रुपेश वाळके ने मांग की है कि शेकड़ों किसानों को कथित रूप से धोखा देने वाली बूस्टर कंपनी तथा उसके बीज बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रभावित किसानों को तत्काल नुकसान भरपाई दी जाए। इस दौरान राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
